Advertisement

Responsive Advertisement

ट्रेवलइंडिया | त्रिउंड ट्रेक

 

आज कल लोगों को एडवेंचर करना व कुछ शांति वाली जगह पर जाना बेहद पंसद कर रहे है। और यदि आप लोगों को भी ट्रैकिंग करना काफी पसंद है तो ट्रेक की शुरुआत त्रिउंड से कर सकते है। हिमालय की धौलाधार पर्वत में स्थित त्रिउंड एक पहाड़ की चोटी पर स्थित है। समुद्रतल से 2850 मीटर (9350 फ़ीट) की ऊंचाई पर त्रिउंड स्थित है। त्रिउंड ट्रेक आप अकेले भी पूरा कर सकते है।


त्रिउंड ट्रेक के दौरान आपको घने जंगलों में से होकर गुजराना होता है, इसके अलावा आपको रास्ते मे धौलाधार पर्वत और कांगड़ा घाटी के दृश्य भी दिखाई देते है। आप एक दिन में बड़ी आसानी से  पूरा ट्रेक कर सकते है लेकिन अगर आप त्रिउंड ट्रेक के टॉप पर कैपिंग करना चाहते है तो आपको यहां पर लगभग 24 घंटेे लग सकते है। 



रात के समय त्रिउंड से कांगड़ा घाटी के बेहद सुंदर दृश्य दिखाई देते है। मैक्लोडगंज, धर्मशाला और धर्मकोट में बहुत सारी एडवेंचर की दुकाने है जो त्रिउंड ट्रेक पूरा करने के लिए पैकेज उपलब्ध करवाते है। इस पैकज में कैंपिंग टेंट , रात का खाना और सुबह का नाश्ता शामिल होता है।

त्रिउंड जाने से पहले इस बात के बेहद ध्यान रखे की गर्मियों के मौसम में त्रिउंड का तापमान दिन के समय मे 25-30 डिग्री के आसपास रहता है और रात का तापमान औसतन 8-10 डिग्री के आसपास हो जाता है। सर्दियों के मौसम में यहाँ पर तापमान बहुत कम हो जाता है और साथ ही भारी बर्फबारी की संभावना भी बढ़ जाती है इसलिए सर्दियों के मौसम में त्रिउंड की यात्रा शुरू करने से पहले आपको यहाँ के मौसम के बारे में पता कर लेना चाहिए। क्यो की भारी बर्फबारी की वजह से कई बार त्रिउंड जाने वाला रास्ता बंद हो जाता है।





कैसे पहुँचे त्रिउंड

त्रिउंड तक पहुंचने के लिए दो रास्ते जाते है। पहला रास्ता मैक्लोडगंज में भागसूनाग मंदिर और भागसूनाग वॉटरफॉल होते हुए जाता है। अगर आप भागसूनाग वॉटरफॉल होते हुए त्रिउंड जाना चाहते है तो आप को त्रिउंड तक लगभग 09 किलोमीटर तक ट्रेक करना होगा। उसके अलावा दूसरा रास्ता मैक्लोडगंज से 02 किलोमीटर दूर स्थित धर्मकोट से शुरू होता है। 



धर्मकोट से त्रिउंड जाने वाले सभी ट्रैकर गालु देवी मंदिर होते हुए त्रिउंड ट्रेक की यात्रा करते है। धर्मकोट से त्रिउंड की दूरी मात्र 07 किलोमीटर है। अधिकांश ट्रैकर मैक्लोडगंज से ही अपनी त्रिउंड की यात्रा शुरू करना पसंद करते है।

Post a Comment

0 Comments